dharma sangrah

राष्ट्रपति ट्रंप Corona से संक्रमित, देश में हर दिन आ रहे हैं 40 हजार मामले

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (17:21 IST)
सेंट चार्ल्स (अमेरिका)। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होना इस बात की याद दिलाता है कि वायरस व्यापक रूप से फैल चुका है और देश पर यह कितना बड़ा संकट है। ट्रंप के संक्रमित होने की खबर ऐसे समय आई है जब अमेरिका में औसतन हर दिन 40 हजार मामले सामने आ रहे हैं।

अमेरिका में कई हफ्तों से इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और ट्रंप उन लाखों अमेरिकियों में से एक हैं जिनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। व्हाइट हाउस के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ मार्क मीडोज ने शनिवार को कहा कि ट्रंप की देखभाल के लिए अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण रहेंगे।

हाल ही में ट्रंप के कुछ शीर्ष सलाहकारों और सहयोगियों के भी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वॉशिंगटन में कैसर फैमिली फाउंडेशन से संबद्ध जोश मिकाउद ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से वायरस की पहुंच से दूर नहीं है, यहां तक कि जो सुरक्षा के दायरे में हैं, वे भी इसकी पहुंच से दूर नहीं हैं।

इस बीमारी के अमेरिका पहुंचने के आठ महीने बाद भी चिंता कम नहीं हुई है और कई आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठंड के महीनों में संक्रमण में वृद्धि हो सकती है। कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नौकरी बाजार को पूरी तरह से उबरने में समय लग सकता है और 2023 में स्थिति सामान्य हो सकती है।

अमेरिका में 70 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के मामले में वह दुनिया में पहले नंबर पर है। इसके साथ ही 208,000 से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वॉशिंगटन में ‘हेल्थ पॉलिसी अलायंस’ के बोर्ड अध्यक्ष डॉ. रीड टक्सन ने कहा कि आंकड़े काफी भयावह हैं और ये हमें इस बात की सच्चाई बताते हैं कि यह कितना दर्दनाक, अस्वीकार्य और बेतुका है।

उन्होंने कहा कि हर एक अमेरिकी को अपनी सतर्कता दोगुनी करनी चाहिए। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम मूर्ख और गैरजिम्मेदार हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि वे ट्रंप के संक्रमित होने से चकित हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बात से लोगों को एहसास होगा कि उन्हें महामारी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
ट्रंप के संक्रमित होने की खबर ऐसे समय आई है जब अमेरिका में औसतन हर दिन 40 हजार मामले सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में स्थिति में सुधार हो रहा है और वहां इस सप्ताह प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है।(भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

अगला लेख