dharma sangrah
✕

Corona virus : महाराष्‍ट्र में सेवाकर्मियों के लिए एहतियाती दिशा निर्देश जारी

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (12:35 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने अपने कुछ कर्मचारियों के कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद एक परिपत्र जारी करके सामाजिक दूरी बनाकर रखने, साफ-सफाई और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया है।

जन स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को परिपत्र जारी कर कहा कि राज्य में आवश्यक सेवाओं में लगे कुछ सरकारी कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने ओर जरूरत पड़ने पर एप्रन पहनना चाहिए और सभी कार्यस्थलों पर साबुन, पानी और हैंड सैनेटाइजर (जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल हो) होने चाहिए।

परिपत्र के अनुसार, अपना दैनिक कामकाज शुरू करने पहले अपने हाथ साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। उसके बाद दस्ताने पहनिए। अपना चेहरा, आंखें, नाक और मुंह को मत स्पर्श कीजिए। दस्तानों को जेब में रखने से बचिए।

इसमें कहा गया है कि अकसर छूए जाने वाली चीजें जैसे दरवाजों के हैंडल और नल आदि हर दो-तीन घंटे में एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट मिश्रित द्रव की मदद से संक्रमण मुक्त किए जाएं। परिपत्र के मुताबिक दफ्तर में दो कर्मचारियों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी होनी चाहिए ओर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय स्पीकर मोड पर काम किया जाए।

सर्कुलर में कहा गया है कि अगर दफ्तर में नहाने की सुविधा नहीं है तो घर पहुंचकर तत्काल साबुन से नहाइए।इसके अनुसार, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-दूसरे के मोबाइल फोन, रुमाल, पानी की बोतलें, गिलास आदि इस्तेमाल नहीं करने चाहिए या पकड़ने नहीं चाहिए।(भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख