sundarkand
✕

लंदन में गर्भवती नर्स की कोरोना से मौत, नवजात बच्ची सुरक्षित

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (09:28 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक गर्भवती नर्स की मौत हो गई, लेकिन उसकी बच्ची का जन्म सफलतापूर्वक हो गया और उसकी हालत ठीक है।
 
लंदन के उत्तरी हिस्से में स्थित ल्यूटन एंड डंस्टेबल यूनिवर्सिटी अस्पताल के एक जनरल वार्ड में नर्स के रूप में काम करने वाली 28 साल की मैरी अग्यीवा अग्यपोंग की रविवार को मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या नवजात बच्ची को वायरस से संक्रमित पाया गया है या नहीं।
 
बेडफोर्डशायर हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट ने कहा कि पांच अप्रैल को अग्यपोंग को वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया था और उसे सात अप्रैल को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह काम करती थी।
 
ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड कार्टर ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि हमारी एक नर्स मैरी अग्यीवा अग्यपोंग की रविवार को मृत्यु हो गई।
 
उन्होंने कहा कि मैरी ने यहां 5 साल काम किया और हमारी टीम की एक बहुत ही सम्मानित और प्रिय सदस्य थी, एक शानदार नर्स। इस दुख की घड़ी में मैरी के परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।‘
 
यह मौत ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटेन में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रदान किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी को लेकर हंगामा हो रहा है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख