Hanuman Chalisa

Coronavirus संक्रमित पुलिसकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

मंगलवार, 16 जून 2020 (15:31 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में दिल का दौरा पड़ने से एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत के बाद अब जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस थाने के 2 उनके सहकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। 
 
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा कि यह सही है कि वीवी पुरम यातायात पुलिस स्टेशन के एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई है और पुलिस थाने के 2 कर्मी संक्रमित मिले हैं। 
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : सत्येंद्र जैन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वीवी पुरम यातायात पुलिस थाने के संबद्ध सहायक उपनिरीक्षक इस साल अप्रैल से ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। वे 15 मई से 31 मई तक छुट्टी पर थे। इसके बाद वे 1 जून से ड्यूटी पर आए और फिर 11 जून से छुट्टी पर चले गए। 13 जून को वे घर में बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 
 
उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक की मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। पुलिस संयुक्त आयुक्त (यातायात) डॉक्टर बीआर रविकांते गौड़ा ने बताया कि एएसआई की मौत के बाद सभी कर्मी घर में पृथक रह रहे हैं। संक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस थाना 2 दिनों के लिए बंद है। 
 
पुलिस ने बताया कि पुष्टि के बाद अन्य कर्मियों की भी जांच हुई जिनमें से 2 संक्रमित पाए गए। पुलिस विभाग ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने उम्रदराज कर्मियों को फील्ड ड्यूटी से दूर रखें ताकि उन्हें इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

'यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं': CM योगी का बड़ा बयान, 464 करोड़ की प्रशासनिक अकादमी का किया लोकार्पण

योगी सरकार का बड़ा दावा, जून में आबकारी विभाग को ₹5,173 करोड़ का राजस्व, 1500 से ज्यादा अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

यूपी में EV चार्जिंग पर बड़ी राहत: सोलर आवर्स में 20% सस्ती बिजली, योगी सरकार का नया फैसला

अगला लेख