ganesh chaturthi

covid 19 : जज्बे को सलाम, सेवा कार्यों हेतु पुलिसकर्मी और डॉक्टर की जोड़ी ने विवाह टाला

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (12:38 IST)
तिरुवनंतपुरम। कोरोना वायरस संकट के इस दौर में जब चिकित्साकर्मियों और पुलिसकर्मियों की भूमिकाएं बेहद अहम हो गई हैं, केरल के सिविल पुलिस अधिकारी और महिला डॉक्टर ने वैश्विक महामारी के खिलाफ समाज की जंग में अपनी भूमिका से पीछे न हटने का फैसला कर मिसाल कायम करते हुए अपनी शादी टालने का फैसला किया है।
ALSO READ: कोरोना के कारण अब शादी का इंतजार करो ना!
दोनों परिवार की आपत्ति को दरकिनार करते हुए 32 वर्षीय सिविल पुलिस अधिकारी एम. प्रसाद और यहां पास के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रहीं डॉक्टर 25 वर्षीय पी. आर्या ने अपनी शादी टाल दी, जो इस महीने की शुरुआत में होनी तय थी।
ALSO READ: Corona से जंग में महिला पुलिस अधिकारी ने पेश की मिसाल, स्थगित की शादी
लॉकडाउन के मद्देनजर दोनों परिवारों ने शादी के आयोजन को कम मेहमानों की मौजूदगी में साधारण ही रखने का फैसला किया था लेकिन दूल्हा-दुल्हन के दबाव के सामने उन्हें झुकना पड़ा।
 
पास के विथुरा के निवासी प्रसाद ने कहा कि वे राजधानी शहर में यातायात ड्यूटी में व्यस्त हैं, जहां उनका काम बंदी के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच करना है और वे जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट वितरित करने के काम में भी शामिल हैं। प्रसाद ने कहा कि हम हर वक्त अपने निजी मामलों को महत्व नहीं दे सकते। हमने सही फैसला किया है।
 
बंद के नियम प्रभावी रहने के दौरान डॉ. आर्या भी पास के कन्याकुलांगरा में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करने में व्यस्त हैं। आर्या ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले ज्यादातर लोग हम जैसे साधारण लोग हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने सोचा कि हमें इस संकट के समय में समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नहीं भूलना चाहिए, वहीं मलप्पुरम जिले के मंजेरी में एक नर्स दीप्ति ने वेनगेरी के निजी बैंक में कार्यरत सुदीप से शादी की लेकिन अपनी शादी के लिए उसने बस 1 दिन की छुट्टी ली। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख