kalsarpa dosh calculator
✕

COVID-19 : मास्क नहीं पहनने पर छात्र को पुलिस ने मारी गोली

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (12:36 IST)
किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा में पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर एक युवक को गोली मार दी। मीडिया रिपोर्टोँ के मुताबिक किंशासा विश्वविद्यालय में कला संकाय का छात्र होनोर शामा अपने पाठ्यक्रम के व्यावहारिक कार्य की आवश्यकता के हिस्से के रूप में राजधानी की सड़कों पर एक वीडियो शूटिंग कर रहा था।
ALSO READ: अनोखे अंदाज में सदन पहुंचे बिहार में MLA, सिर पर हेलमेट और हाथ में फर्स्ट एड किट
इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे मास्क पहनने के लिए कहा। छात्र के स्पष्टीकरण देने तथा मास्क दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी ने उस पर विरोध करने का आरोप लगाया और करीब से उसे गोली मार दी। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ALSO READ: एक शहीद का खत... भारतीय सैनि‍क जो जंग ही नहीं, दि‍ल भी जीत लेते हैं
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मास्क पहनना अनिवार्य है और इसके उल्लंघन पर 10,000 कांगोली फ़्रांसी (पांच डॉलर, चार यूरो) के जुर्माने का प्रावधान है। दूसरी तरफ आम लोगों का आरोप है कि यहां की पुलिस द्वारा मास्क जुर्माना वसूलने की आड़ में लोगों का नियमित रूप से उत्पीड़न किया जाता है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख