suvichar

‘कोरोना के एनकाउंटर’ के ल‍िए न‍िहत्‍थे लड़ने वाली ‘खाकी वर्दी’ की कहानी और उसका दर्द

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (12:54 IST)
चाहे सांप्रदाय‍िक दंगे हो या कोई प्राकृति‍क आपदा। क‍िसी की जान बचाना होना या कुख्‍यात अपराधि‍यों से भि‍ड़कर अपनी जान दाव पर लगाना हो। सबसे फ्रंट पर अगर कोई नजर आता है तो वह खाकी वर्दी ही है। हर मोर्चे पर पुलिस आम जनता के ल‍िए सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है।

कोरोना के कहर में भी अगर सबसे फ्रंट पर कोई लड़ रहा है तो वह पुल‍िस ही है। लेक‍िन बगैर क‍िसी हथि‍यार के। यानी न‍िहत्‍थे ही कोरोना का एनकाउंटर करने के ल‍िए पुलि‍स सबसे आगे खड़ी है।

दरअसल, हम सब अपने घरों में सुरक्षि‍त बंद हैं। लेक‍िन इसके ठीक व‍िपरीत पुल‍िस 24/7 हमारे ल‍िए सड़क पर कोरोना से एनकाउंटर कर रही है। एक ऐसे दुश्‍मन से जो न तो नजर आता है और न ही सुनाई आता है।

च‍िलच‍िलाती धूप हो या आधी रात का अंधेरा। भूख लगी हो या प्‍यास। पुलिस व‍ीरान और सुनसान पड़े शहरों की सड़कों पर बॉर्डर के क‍िसी आर्मी जवान की तरह द‍िन रात मोर्चा ले रही है।

सबसे दुखद बात है क‍ि कोरोना के खिलाफ इस ड्यूटी में वे कई लोगों के संपर्क में आते हैं। लेक‍िन इस संक्रमण से लड़ने के ल‍ि‍ए उनके पास स‍िवाए एक मास्‍क के कुछ नहीं होता, एक तरफ इस सेंसेट‍िव वायरस से लड़ने के ल‍िए डॉक्‍टर तमाम तर‍ह की सावधान‍ियां रखने की बात कह रहे हैं, उसे देखते हुए पुल‍िस तो इस लड़ाई में ब‍िल्कुल न‍िहत्‍थी ही नजर आ रही है।

इलाज के दौरान डॉक्‍टरों के पास मास्‍क, ग्‍ल्‍व्‍ज, पीपीई कि‍ट समेत कई तरह के साधन होते हैं, डॉक्‍टरों को पता भी होता है क‍ि कब क‍िस चीज को कैसे छुना है या नहीं छुना है। लेक‍िन पुल‍िसकर्मी इन सब बातों के बारे में ज्‍यादा नहीं जानते हैं, ऐसे में उनका फ्रंट पर रहना और ज्‍यादा खतरनाक हो चुका है। हालांक‍ि कई डॉक्‍टर्स भी इलाज करते हुए संक्रमण का शि‍कार हो चुके हैं।

लेक‍िन ज‍िस तरह से पुलि‍स इस पूरे म‍िशन में काम कर रही है, उसके बेहद दुखद नतीजे भी सामने आ रहे हैं। 
हाल ही में इंदौर के जूनी इंदौर थाना के प्रभारी 41 साल के देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई, वे लगातार ड्यूटी कर रहे थे।

मंगलवार को उज्‍जैन नीलगंगा थाना प्रभारी और इंदौर न‍िवासी यशवंत पाल की मौत हो गई, वे कोरोना संक्रम‍ण से मरे लोगों के शवों को ले जाने की व्‍यवस्‍था के दौरान संक्रम‍ित हो गए थे। वे अपने पीछे दो मासूम बच्‍च‍ि‍यां छोड़ गए हैं। इसी तरह कुछ द‍िनों पहले पंजाब पुल‍िस के एसीपी अनील कोहली की मौत हो गई।

लेक‍िन पुल‍िस सख्‍ती के साथ ही रचनात्‍मक तरीके से भी लोगों को घर में रहने की अपील के साथ लगातार फ्रंट पर ड्यूटी कर रही है। ताजा उदाहरण है इंदौर के ही आईजी व‍िवेक शर्मा का। आईजी विवेक शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वायरलेस सेट पर गाना गाकर अपने विभाग के कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। ‘हम होंगे कामयाब’ गाते हुए अपने विभाग के पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के साथ ही वि‍वेक शर्मा लोगों को घरों में रहने की अपील के साथ पूरे शहर में घूमकर ड्यूटी कर रहे हैं।

इस लड़ाई में हमारे कई वरिष्‍ठ और जांबाज पुल‍िस अधिकारियों का इस अनजान दुश्‍मन से लड़ते हुए शहीद हो जाना बेहद दुखद और च‍िंता में डालने वाला है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख