Hanuman Chalisa

PM मोदी ने कहा, Unlock-1 शुरू होने के बाद कोरोनावायरस को लेकर लोगों में बढ़ी लापरवाही, करें निर्देशों का पालन

मंगलवार, 30 जून 2020 (18:05 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को ऐलान किया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और 5 महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।
 
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की और देशवासियों से अपील की कि वे अनलॉक-2 में लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि सारी एहतियात बरतते हुए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा हिन्दुस्तान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाएगा।
 
ALSO READ: PM मोदी ने किया जिक्र, ये हैं वो प्रधानमंत्री जिन पर मास्क नहीं पहनने पर लगा था जुर्माना
 
उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक यानी नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली यह योजना अब नवंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान सरकार 80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को हर महीने 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त मुहैया कराएगी।
 
उन्होंने कहा कि साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस अन्न योजना के विस्तार में 90,000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे।
 
उन्होंने कहा कि और अगर इसमें पिछले 3 महीने का खर्च भी जोड़ दें तो यह करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रूपया हो जाता है।
 
मोदी ने कहा कि आज सरकार गरीब और ज़रूरतमंद को मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय देश के मेहनती किसानों और देश के ईमानदार करदाताओं को जाता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि समय रहते लॉकडाउन लागू होने व अन्य फैसलों के चलते भारत कई लोगों की जान बचा सका लेकिन अनलॉक-1 शुरू होने के बाद लोगों में लापरवाही बढ़ी है।
 
प्रधानमंत्री ने हर किसी को स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के प्रधान हों या प्रधानमंत्री, कोई भी कानून से ऊपर नहीं हैं। (भाषा)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Hardeep Singh Nijjar Case: कनाडा पुलिस बोली- भारतीय सरकार की भूमिका के सबूत नहीं, ट्रूडो के आरोपों से अलग दावा

CM योगी ने स्वच्छ व हरित विद्यालयों के शिक्षकों का किया सम्मान, बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों का किया अवलोकन

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

अगला लेख