Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी ने सुनाई मिरेम गांव की प्रेरक कहानी, कोरोना काल में पेश की मिसाल

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (11:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश की एक ऐसी ही प्रेरक कहानी, मुझे, मीडिया में पढ़ने को मिली। यहां, सियांग जिले के मिरेम गांव ने वो अनोखा कार्य कर दिखाया, जो समूचे भारत के लिए, एक मिसाल बन गया है।

उन्होंने कहा कि इस गांव के कई लोग, बाहर रहकर, नौकरी करते हैं। गांव वालों ने देखा कि कोरोना महामारी के समय ये सभी अपने गांव की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में गांव वालों ने पहले से ही गांव के बाहर क्वारंटाइन का इंतजाम करने का फैसला किया।

उन्होंने आपस में मिलकर, गांव से कुछ ही दूरी पर 14 अस्थायी झोपड़ियाँ बना दीं और ये तय किया कि जब गांव वाले लौटकर आएंगे तो उन्हें इन्हीं झोपड़ियों में कुछ दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

उन झोपड़ियों में शौचालय, बिजली-पानी समेत, दैनिक जरुरत की हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जाहिर है, मिरेम गांव के लोगों के इस सामूहिक प्रयास और जागरूकता ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे कपूर, आग में तपने पर भी अपनी सुगंध नहीं छोड़ता वैसे ही अच्छे लोग आपदा में भी अपने गुण, अपना स्वभाव नहीं छोड़ते। आज, हमारे देश की जो श्रमशक्ति है, जो श्रमिक साथी हैं, वो भी इसका जीता जागता उदाहरण है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

अगला लेख