sundarkand

देश में अब फिर से लॉकडाउन नहीं, पीएम मोदी ने अफवाहों को किया खारिज,Unlock 2.0 में और छूट मिलने के संकेत

पीएम मोदी के साथ वीडियो कांफेंसिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Updated: बुधवार, 17 जून 2020 (20:27 IST)
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अब देश में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। इस बात के संकेत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दूसरे दिन दे दिए। पीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दबाव को मन से बाहर निकालना है और अब हमें अनलॉक के फेज ही ढूंढ़ना है, उसी दिशा में कदम आगे बढ़ाना है। अब राज्यों को यह निर्णय लेना है कि अनलॉक फेज 2 कैसा हो। अब प्रतिबंध कम हो, गतिविधियां बढ़े, राज्य निर्माण एवं अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दें।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम की कोशिशों के बीच जहाँ भी संभव हो हमें आर्थिक गतिविधियों को तेज करना है। यह खुशी की बात है कि हर राज्य आर्थिक विकास की गतिविधियों को तेजी देने का प्रयास कर रहा है। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना को हराने एवं भारतीयों का जीवन बचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निरंतर प्रयासरत है। हमने कोरोना के हालात पर नियंत्रण पाया है। लॉकडाउन के दौरान भारत की जनता ने अनोखा अनुशासन दिखाया है। स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। हमें टेलीमेडिसन पर जोर देना होगा। कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में यंग वॉलिंटेयर्स तैयार करने होंगे। हमें लोगों को सचेत रखना होगा और जागरूकता बरतनी होगी। 
पीएम मोदी से साथ वीडियो कांफेंसिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक कि बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की की गति पूरे देश की तुलना में आधी से भी कम है। मध्यप्रदेश की कोरोना संक्रमण ग्रोथ रेट 1.7 प्रतिशत है, वहीं भारत की 3.8 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश की डबलिंग रेट 41.1 दिन है जबकि भारत की 19.4 दिन है। वहीं प्रदेश में रिकवरी रेट में आज 73.6 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 52.5 प्रतिशत है। 
 
अनलॉक के बाद कम हुई ग्रोथ रेट - मध्यप्रदेश में अनलॉक-01 के बाद कोरोना की वृद्धि दर में कमी आयी है। 30 मई को मध्यप्रदेश में कोरोना की वृद्धि दर 3.01 प्रतिशत थी जो 16 जून को घटकर 1.7 प्रतिशत रह गई। गत 12 मई को मध्यप्रदेश में कोरोना की वृद्धि दर 3.9 प्रतिशत थी। मध्यप्रदेश के अधिक संक्रमण वाले शहरों इंदौर, भोपाल तथा उज्जैन में कोरोना की ग्रोथ रेट में निरंतर कमी आ रही है। इंदौर की डबलिंग रेट 73.9 दिन, भोपाल की डबलिंग रेट 25 दिन तथा उज्जैन की 49.8 दिन रह गई है।
 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख