suvichar

विजयवाड़ा के कोविड-19 सेंटर में आग में 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Updated: रविवार, 9 अगस्त 2020 (10:57 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक प्रकट किया।

मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से उनकी बात हुई और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विजयवाड़ा का एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह वहां आग लग गई जिसमें 7 मरीजों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘विजयवाड़ा के एक कोविड केंद्र में आग लगने की घटना से क्षुब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।‘

उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बात कर हालात का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।‘

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु के मुताबिक इस कोविड केंद्र में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

BRICS में पुतिन, जिनपिंग और पेजेशकियन संग पीएम मोदी का बड़ा दांव, ट्रम्प के लिए क्या हैं इसके मायने?

भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, पीएम मोदी से अहम मुलाकात आज; दुनिया की टिकी नजरें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अगला लेख