suvichar
✕

पीएम मोदी बोले, कोरोना भारत की गति नहीं रोक सकता, सावधानी से लड़ेंगे

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (15:57 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस ने कई चुनौतियां पेश की हैं, लेकिन कोरोना भारत की गति को नहीं रोक सकता। भारत पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा।
 
प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत धन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में मोदी ने स्वास्थ्य, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2021 में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कोविड टीके की 145 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराने में भारत की उपलब्धि की भी सराहना की।
 
मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान, 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त में अतिरिक्त खाद्यान्न प्रदान किया गया, जिसपर सरकारी खजाने से लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।
 
प्रधानमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस तरह के कृषि उत्पादों की काफी मांग है। हमारी धरती को बंजर होने से बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती। फसलों के अवशेष हों, पराली हो, ऐसी हर चीज से भी किसानों को पैसे मिलें इसके लिए भी प्रयास शुरू किए गए हैं। कृषि अवशेषों से बायोफ्यूल बनाने के लिए देश भर में सैंकड़ो नए यूनिट्स लगाये जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा ‍कि आज जब हम नव वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तब बीते साल के अपने प्रयासों से प्रेरणा लेकर हमें नए संकल्पों की तरफ बढ़ना है। इस साल हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे। ये समय देश के संकल्पों की एक नई जीवंत यात्रा शुरू करने का है।
 
कितने ही लोग देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं, देश को बना रहे हैं। ये काम पहले भी करते थे, लेकिन इन्हें पहचान देने का काम अभी हुआ है। हर भारतीय की शक्ति आज सामूहिक रूप में परिवर्तित होकर देश के विकास को नई गति और नई ऊर्जा दे रही है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख