sundarkand

लंबी चलेगी कोरोना से जंग, पीएम मोदी ने की पहले से ज्यादा सावधान रहने की अपील

Updated: रविवार, 31 मई 2020 (12:08 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लंबा चलने का संकेत देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले से अधिक सतर्क रहने की अपील की। 
 
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन गरीब एवं श्रमिक सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा अब खुल गया है, इसलिए अब और अधिक सतर्क रहना महत्वपूर्ण हो गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई देश के लोगों के नेतृत्व में लड़ी जा रही है और इस लड़ाई में देश की ‘सेवा शक्ति’ नजर आ रही है
 
मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हमारे नागरिकों की कुछ नया करने की भावना जोश भर रही है। आगे की डगर लंबी है, हम ऐसी वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं, जिसके बारे में पहले से बहुत कम जानकारी है।
 
उन्होंने चक्रवात अम्फान के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल की मदद के लिए उनके साथ खड़े रहने की बात भी की। उन्होंने साथ ही कहा कि टिड्डियों के दलों से प्रभावित हुए लोगों को मदद मुहैया कराई जाएगी। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

अमेरिका के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार! ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

अगला लेख