Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी बोले, कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन सशक्त माध्यम

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (14:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टीकाकरण को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि बड़े पैमाने पर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयास निरंतर जारी हैं।

राज्यों और जिलों के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों पर बहुत ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जब जिला कोरोना को हराएगा तभी देश कोरोना से जंग जीतेगा।

उन्होंने कहा, ‘टीकाकरण कोविड से लड़ाई का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए इससे जुड़े हर भ्रम को हमें मिलकर दूर करना है। कोरोना के टीके की आपूर्ति को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर्स के माध्यम से देश के हर जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने पर तेजी से काम किया जा रहा है और कई अस्पतालों में इन संयंत्रों ने काम शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में इस समय कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो कुछ राज्यों में बढ़ भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम होते आंकड़ों के बीच हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी लड़ाई एक एक जीवन बचाने की है।

मोदी ने स्थानीय निषिद्ध क्षेत्र, व्यापक जांच और लोगों तक उचित जानकारी पहुंचाने को कोरोना के खिलाफ हथियार बताते हुए अधिकारियों से कहा कि महामारी के खिलाफ इस युद्ध में उनकी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा, ‘आप एक तरह से इस युद्ध के फील्ड कमांडर हैं। हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां हैं। आप अपने जिले की चुनौतियों को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए जब आपका जिला जीतता है, तो देश जीतता है। जब आपका जिला कोरोना को हराता है, तो देश कोरोना को हराता है।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिलों में चिकित्सा के साथ ही हर चीज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना भी जरूरी है और अपनी जरूरतों को तेजी से रेखांकित करके, उनका प्रबंध भी करना है।

उन्होंने कहा कि चुनौती जरूर बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड के अलावा उन्हें अपने जिले के हर एक नागरिक की जीवन की सुगमता का भी ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी जरूरी आपूर्ति को भी बेरोकटोक चलाना है। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख