kalsarpa dosh calculator
✕

कर्नाटक में कोरोना वायरस के ‘गंभीर’ मरीजों पर प्लाज्मा का ट्रायल शुरू

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (16:35 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ‘गंभीर’ रूप से बीमार मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा पद्धति का परीक्षण शनिवार से शुरू कर दिया।
 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने ट्वीट किया कि प्लाज्मा थेरैपी के लिए चिकत्सकीय परीक्षण की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जिससे गंभीर रूप से संक्रमित कोविड-19 मरीजों के इलाज का भरोसा है। स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु और मैंने आज सुबह विक्टोरिया अस्पताल में इस महत्वपूर्ण कदम की शुरुआत की।
 
बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकार के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे और राज्य के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी मंत्री ने कहा था कि प्लाज्मा पद्धति केवल उन मरीजों के लिए है जो गंभीर रूप से बीमार हैं, आईसीयू में हैं तथा वेंटीलेटर पर हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से उबर चुके मरीजों से दानदाताओं के रूप में आगे आने की अपील की गई है क्योंकि स्वस्थ हो चुके मरीजों की एंटीबॉडीज का इस पद्धति के तहत गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा।
 
ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 5  मरीज आईसीयू में हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलु ने उम्मीद जताई कि प्लाज्मा पद्धति वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम साबित होगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

अगला लेख