ganesh chaturthi
✕

पिया बाजपाई के भाई का निधन, वेंटिलेटर से लैस बिस्तर के लिए सोशल मीडिया पर लगाई थी गुहार

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (00:58 IST)
मुंबई। अभिनेत्री पिया बाजपाई ने मंगलवार को कहा कि उनके भाई की मौत हो गई है। इससे कुछ देर पहले उन्होंने उत्तरप्रदेश में अपने भाई को वेंटिलेटर से लैस बिस्तर पर भर्ती कराने के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई थी।

ALSO READ: Delhi : कोरोना पॉजिटिव जज को नहीं मिल पा रही वेंटिलेटर बेड की सुविधा
 
मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने वाली बाजपाई ने ट्विटर पर एक जीवनरक्षक संदेश (एसओएस) पोस्ट किया था और कहा था कि उन्हें फौरन वेंटिलेटर से लैस बिस्तर की जरूरत है, क्योंकि उनका भाई 'मर' रहा है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उनका भाई कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं?
 
27 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा कि मुझे उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कयामगंज ब्लॉक में मदद की तत्काल जरूरत है। वेंटिलेटर से लैस एक बिस्तर चाहिए। मेरा भाई मर रहा है। कोई जानकारी हो तो मदद करें। अगर आप किसी को जानते हैं तो कृपया संपर्क करें, हम पहले से ही मुश्किल में हैं। करीब 2 घंटे बाद उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे भाई का निधन हो गया है।  अभिनेत्री विनीत कुमार सिंह, दानिश हुसैन, फिल्मकार ओनिर और निर्माता गुनीत मोंगा समेत अन्य ने बाजपाई के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 
कई दिनों से कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामलों वाले 10 राज्यों में उत्तरप्रदेश भी शामिल है। एक सरकारी बयान के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस के 29,912 मामले आए थे जिसके बाद कुल मामले 13.42 लाख के पार चले गए हैं। 288 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 13,447 पहुंच गई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख