ramcharitmanas

कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट से दुनियाभर में दहशत, 100 दिन में आएगा नया वैक्सीन

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (10:06 IST)
वाशिंगटन। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है।कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की उड़ाने रद्द करने का फैसला किया है। फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने कहा कि वह 100 दिनों के भीतर कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खिलाफ नया टीका विकसित कर लेंगे। 
 
दोनों कंपनियों ने एक बयान में कहा है कि वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि कोरोना वायरस का वैरिएंट ओमीक्रोन से बचने में उसका टीका सक्षम है या नहीं, लेकिन वह करीब 100 दिनों में वेरिएंट के खिलाफ एक नया टीका विकसित कर लेंगे।
 
इससे पहले WHO ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पहचाने गए कोरोना वायरस बी.1.1.529 के नए स्ट्रेन को चिंताजनक है और इसका नाम ओमीक्रोन ग्रीक वर्णमाला से रखा गया है।
 
फाइजर और बायोएनटेक ने कहा कि वे आगामी दो सप्ताह में ओमीक्रोन पर अधिक डाटा की उम्मीद करते हैं और ऐसा देखा गया है कि यह पहले पाए गए वेरिएंट से काफी अलग है।
 
दवा कंपनियों ने कहा कि उन्होंने नए टीके को विकसित करने के लिए कई महीनों पहले ही काम शुरू कर दिया था। उनका टीका वर्तमान में 6 सप्ताह के भीतर खुद को समायोजित करने और वह 100 दिनों के भीतर शुरुआती बैच तैयार करने में सक्षम है।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

अगला लेख