Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर, अब 12 साल के ऊपर के बच्चों को भी लगेगा कोरोना का टीका

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (10:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में अब 12 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन (Covid19 Vaccine) लगाई जाएगी। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन के बच्चों पर आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

संघीय टीका सलाहकार समिति के 12 से 15 वर्ष के बच्चों को टीके की दो खुराक लगाने की सिफारिश करने के बाद, बृहस्पतिवार से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। इसकी घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना है।

‘फाइजर’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिल ग्रूबर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 12 से 15 वर्ष के दो हजार से अधिक बच्चों पर परीक्षण करने के बाद टीके के किशोरों के लिए सुरक्षित होने की घोषणा की थी।
 
FDA ने कहा कि फाइजर वैक्सीन सुरक्षित है और 12 से 15 साल के किशोरों को मजबूत सुरक्षा देता है। फाइजर और इसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक ने हाल ही में यूरोपीय संघ में बच्चों के वैक्सीनेशन की अनुमति मांगी है।
 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 58 प्रतिशत व्यस्कों को अब तक कोरोना का टीका लग चुका है जबकि 35 प्रतिशत आबादी को दोनों कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राष्ट्रपति बिडेन चाहते हैं कि स्वतंत्रता दिवस तक 70 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगा जाए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख