suvichar
✕

8 दिन में 6 बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 4 महानगरों में आज क्या है दाम...

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (08:01 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज नई ऊंचाई को छू रहे हैं। 8 दिनों में छह दिन दाम बढ़े हैं जबकि दो दिन स्थिर रहे हैं। देश के चार बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 31 पैसे तक महंगा हुआ।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.80 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 82.36 रुपए प्रति लीटर रही। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.40 रुपये और डीजल 1.63 रुपये महंगा हो चुका है।
 
पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 26-26 पैसे तथा चेन्नई में 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.12 रुपए, चेन्नई में 93.62 रुपए और कोलकाता में 91.92 रुपए का हो गया।
 
डीजल की कीमत मुंबई में 31 पैसे बढ़कर 89.48 रुपए, चेन्नई में 29 पैसे बढ़कर 87.25 रुपए और कोलकाता में 30 पैसे बढ़कर 85.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

अगला लेख