dharma sangrah
✕

तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल व्यक्ति Corona पॉजिटिव, अरुणाचल में पहला मामला

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (15:01 IST)
ईटानगर। दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाला 31 वर्षीय शख्स कोरोना वायारस (Corona virus) से संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति प्रदेश के लोहित जिले में मिला है।

अरुणाचाल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पी. प्रथिबन ने बताया कि जिले के मेडो इलाके के निवासी के नमूने जांच के लिए असस के डिब्रूगढ़ स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि इस शख्स ने निजामुद्दीन में आयोजित हुए कार्यक्रम में 13 मार्च को शिरकत की थी। वह 16 मार्च को निजामुद्दीन से रवाना हुआ था और 24 मार्च से घर में ही अलग रखा गया था। इस व्यक्ति में 16 दिन बाद भी कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आए थे।

प्रथिबन ने बताया कि जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने उसे तेजू ज़ोनल अस्पताल के एक विशेष पृथक वार्ड में रखा है। उसके परिवार के सभी सदस्य पृथक केन्द्र में हैं। उसके परिवार के सदस्यों के नमूनों को भी जांच के लिए भेज दिया गया है।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) एल. जम्पा ने बताया कि उस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले नेमसई जिले के 6 अन्य लोगों की जांच भी की गई थी, जिनकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख