Hanuman Chalisa
✕

पंजाब में ईद पर नमाज के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (10:38 IST)
अमृतसर। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को ईद पर नमाज के लिए उमड़ी भीड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों के नमाज पढ़ने की तस्वीरें जमकर वायरल हुई। कई लोगों ने कोरोना काल में लोगों की इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जताई।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट में अमृतसर की जामा मस्जिद खैरुद्दिन में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मस्जिद में इतनी भीड़ है कि पांव रखने की भी जगह नहीं है। 
<

Punjab: People gather in large numbers to offer namaz on the occasion of #EidUlFitr

Visuals from Amritsar’s Jama Masjid Khairuddin Hall Bazar pic.twitter.com/zTLXgFf1RE

— ANI (@ANI) May 14, 2021 >
इंदौर में गाइडलाइंस का पालन : कोरोना महामारी के कारण जुम्मे (शुक्रवार) को मीठी ईद पर इंदौर में मुस्लिम परिवारों ने गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में नमाज पढ़ी और मोबाइल या फोन पर ही बधाई स्वीकार की और दी भी। यह दूसरा मौका है, जब मीठी ईद के मौके शहर की मस्जिदों में सामूहिक तौर पर नमाज अता नहीं हो पाई। तय अनुमति के हिसाब से ही नमाज पढ़ी गई।

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने आपसी भाईचारे के त्योहार ईद उल फितर की देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच आज देश के विभिन्न हिस्सों में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,43,144 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,40,46,809 हो गई। वहीं, संक्रमण से 4000 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या अब 2,62,317 है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख