dharma sangrah
✕

रामभरोसे हेल्थ सिस्टम : मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीज खुद ही कर रहे हैं कोरोना सैंपलिंग!

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (22:34 IST)
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से लापरवाही का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहा यह वीडियो कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर का है, जहां मरीज और उसके परिजन खड़े हैं। वे खुद ही कोविड जांच के लिए सैंपल लेते हैं और केबिन की डेस्क पर रखकर चले देते हैं। 
ALSO READ: टूलकिट मामला : Twitter के बयान को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा, कहा- जांच में बाधा डालने का है प्रयास...
यह वायरल वीडियो मेरठ मेडिकल कॉलेज का है, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कोविड सैंपल क्लेक्शन सेंटर का हाल। सरकार भरसक कोशिश कर रही है कि जल्दी से कोरोना का खात्मा हो, वह कोरोना टेस्टिंग के प्रति गंभीर है। लेकिन सरकार के इन प्रयासों पर उत्तर प्रदेश के कुछ स्वास्थ्यकर्मी पलीता लगा रहे हैं। इस लापरवाही पर जब संबंधित अधिकारी से बात कि तो उसने मामले पर लीपापोती करने की कोशिश की।
 
डॉक्टर वीपी सिंह फ्लू ओपीडी इंचार्ज का कहना है कि कोविड सैंपल देने में कुछ महिलाएं और लड़कियां पुरुषों को लेकर ऐतराज़ करती हैं। इसीलिए उनके परिजन सैंपल लेकर दे देते हैं। लेकिन यह लापरवाही मरीज के परिजनों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। सरकार ने कोविड सैंपल को लेने के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है। लेकिन बिना प्रोटोकॉल के इस तरह कोविड सैंपल लेना खतरनाक साबित हो सकता है।
 
सरकार द्वारा दी गई कोविड गाइड लाइन के मुताबिक सैंपल लेने के तुरंत बाद उसको पन्नी में सील पैक करते है, जिससे जांच के सही परिणाम मिल सकें। लगता है मेरठ मेडिकल कॉलेज ने इन सब नियमों को ताक पर रख दिया है, जिसके चलते मरीज के साथ आया शख्स सैंपल को क्लेक्शन सेंटर के केबिन पर रखकर चला जाता है। ऐसे में कैसे उम्मीद की जा सकती है कि कोविड सैंपल सही तरीके से लिए गया है, उसका रिजल्ट 100% सही आएगा। 
ALSO READ: कोरोना नेगेटिव मां ने दिया Corona पॉजिटिव बच्ची को जन्म
मेडिकल कॉलेज के आला अफसर इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। कोरोना की पहली लहर में भी कोविड सैंपल के प्रति डॉक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी, जब टेक्नीशियन से बंदर कोविड सैंपल और सिरिंज लेकर पेड़ पर चढ़ गए और मुंह से चबा डाला। अगर इस तरह लापरवाही सरकारी अस्पताल और विभाग बार-बार करेगा तो ऐसे में हेल्थ सिस्टम राम भरोसे ही है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख