Daily Horoscope
✕

पाकिस्तानी PM इमरान खान को कोरोना का खतरा, होगा Covid 19 का टेस्ट

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (21:35 IST)
इस्लामाबाद। एक प्रख्यात परोपकारी में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद इमरान खान भी कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराने पर सहमत हो गए हैं। उक्त व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यह जानकारी मंगलवार को उनके चिकित्सक ने दी।
 
इदी फाउंडेशन के अध्यक्ष और दिवंगत परोपकारी अब्दुल सत्तार इदी के बेटे फैज़ल इदी ने पिछले हफ्ते खान से मुलाकात की थी। खान के निजी चिकित्सक और शौकत खानम स्मारक कैंसर अस्पताल के सीईओ फैज़ल सुल्तान ने संवाददाताओं को बताया कि खान की कोविड-19 के लिए जांच होगी।
 
सुल्तान ने कहा कि प्रधानमंत्री खान की कोरोना वायरस की जांच होगी ताकि दर्शाया जा सके कि वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और इसी मुताबिक अनुशंसाएं करेंगे। प्रोटोकॉल के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति से मिलने वाले के लिए खुद पृथक वास में जाने की अनुशंसा है।
 
पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस से 16 और लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 192 हो गई है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9000 से अधिक हो गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि अगर खान को पृथकवास में जाने के लिए कहा जाता है तो वह सरकार कैसे चलाएंगे।
 
खान फिलहाल दिनचर्या के मुताबिक काम कर रहे हैं और उन्होंने कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता भी की। इससे पहले फैज़ल इदी के बेटे साद ने डॉन अखबार को बताया था कि 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में खान के साथ बैठक के तुरंत बाद पिछले हफ्ते उनके पिता में संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हो गए थे।
 
साद ने कहा, लक्षण चार दिन तक रहे और फिर उनमें कमी आई। उन्होंने कहा कि उनके पिता वर्तमान में इस्लामाबाद में हैं और उनकी तबियत ठीक है। इदी फाउंडेशन की स्थापना दिवंगत अब्दुल सत्तार इदी ने की थी और यह पाकिस्तान का प्रमुख चैरिटी संगठन है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख