गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Oxygen tanker leaked Nashik hospital, 22 dies
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (15:51 IST)

नासिक में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

Nashik hospital
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसे में एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई। 
 
नासिक नगर निगम द्वारा संचालित जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई। इस अस्पताल में कोराना मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि नासिक में टैंकर के वाल्व के रिसाव के कारण बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है। अस्पताल पर निश्चित रूप से इसका असर पड़ने वाला था।

जिलाधिकारी सूरज मंधारे ने कहा कि मौजूदा जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से 22 लोगों की मृत्यु हो गई। ये रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर थे। ऑक्सीजन आपूर्ति टैंक में लीकेज के बाद आपूर्ति बाधित हो गई।

मंधारे ने कहा कि नगर निगम ने तत्काल दूसरी जगहों से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर लगाये हैं जहां ऑक्सीजन की जरूरत अपेक्षाकृत कम थी।