Daily Horoscope
✕

Covid -19 : पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्‍या 20,000 से पार, इमरान बोले- बेहतर रणनीति से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर आ रहा है

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (16:07 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 20,000 से ज्यादा हो गई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को सलाहकारों के साथ एक बैठक में कहा कि सरकार की बेहतरीन रणनीति की वजह से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर निकल रहा है।
 
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,083 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 20,186 तक पहुंच गई है। इस अवधि में कुल 22 मौतें हुई और मृतकों की कुल संख्या अब 462 है। देश में 5,590 मरीजों का इलाज अब तक हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि देश में अब तक 212,511 जांच की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में 7,524 मामले, सिंध में 7,465 मामले, खैबर पख्तुनख्वा में 3,129 मामले, बलूचिस्तान में 1,218, इस्लामाबाद में 415, गिलगित-बाल्टिस्तान में 364 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 71 मामले हैं।
 
डॉन समाचार पत्र के अनुसार सिंध के हैदराबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नाजुक स्थिति में पहुंचे मरीज पर प्रयोग के तौर पर संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा चढ़ाया गया है।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को सलाहकारों के साथ एक बैठक में कहा कि सरकार की बेहतरीन रणनीति की वजह से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर निकल रहा है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख