Daily Horoscope
✕

सिंगापुर में भारतीयों सहित 1,000 से ज्यादा विदेशी कोरोना के शिकार

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (17:03 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में बुधवार को भारतीय नागरिकों सहित 1,000 से अधिक विदेशी कामगारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।

इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,141 हो गए हैं। सिंगापुर महामारी के दूसरे चरण का सामना कर रहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरंभिक आंकड़ों में कहा कि नए मामलों में से ज्यादातर ‘वर्क परमिट’ धारक हैं जो विदेशी कामगारों के लिए बनाए गए डोरमिटरी में रहते हैं।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सिंगापुर में बुधवार दोपहर तक कोरोना वायरस के 1,016 नए मामले सामने आए जिनमें करीब 1,000 विदेशी कर्मचारी हैं। इसके अलावा 15 मरीज सिंगापुर के स्थायी निवासी हैं।
 
 मंत्रालय ने कहा कि हम अब भी मामलों के ब्योरे पर काम कर रहे हैं और आगे की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की जाएगी।
 
सिंगापुर व्यापक स्तर पर परीक्षण तथा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर महामारी पर काबू पाने में कुछ हद तक सफल रहा है।
 
घातक बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने मंगलवार को लॉकडाउन 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया।
 
बुधवार से लोकप्रिय बाजारों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है जबकि सभी सुपर मार्केट और मॉल में हर आगंतुक के तापमान की जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

अगला लेख