Hanuman Chalisa
✕

Covid 19: 3 राज्यों में बढ़ा संक्रमण का प्रकोप, महाराष्ट्र में 7242, कर्नाटक में 2052 और तेलंगाना में 623 नए मामले

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (00:22 IST)
मुंबई/ बेंगलुरु/ अमरावती। कोविड-19 के महाराष्ट्र में 7242, कर्नाटक में 2052 और तेलंगाना में 623 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,242 नए मामले सामने आए और 190 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,90,156 हो गई, वहीं संक्रमण से अब तक 1,32,335 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ALSO READ: इंदौर में फिर बढ़े Corona के मामले, CM शिवराज ने दी चेतावनी
 
राज्य में फिलहाल 78,562 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं अब तक 60,75,888 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इस अवधि में मुंबई में 1,011 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 2,052 नए मामले सामने आए हैं और 35 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29,01,247 और 36,491 हो गई, वहीं 1,332 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,41,479 हो गई। राज्य में 23,253 मरीजों का उपचार चल रहा है।

 
तेलंगाना में गुरुवार को 623 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,43,716 हो गई, वहीं 3 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,796 हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब 9,188 मरीजों का उपचार चल रहा है।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख