Hanuman Chalisa
✕

हिमाचल प्रदेश में Corona virus का प्रकोप बढ़ा, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 70

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (12:53 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 30 वर्षीय एक महिला और उसकी 7 वर्षीय बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 70 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दोनों 4 मई को दिल्ली से लौटी थीं।
ALSO READ: हिमाचल में Corona से ठीक हुआ व्यक्ति फिर संक्रमित
सिरमौर के उपायुक्त आरके प्रुथी ने कहा कि दोनों 4 मई को पोंटा साहिब की हरिओम कॉलोनी में लौटी थीं और 12 मई को जांच के लिए उनका नमूना लिया गया था। दोनों में ही संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने कहा कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान, कसौली में दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
 
प्रुथी ने बताया कि विभिन्न रेड जोन से सिरमौर जिले में कुल 706 लोग लौटे हैं। उनमें से 541 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं और 2 संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही सिरमौर जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 4 हो गई है। जिले में अब तक 2 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
 
राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 70 तक पहुंच गई है और 3 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से 39 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और 28 लोगों का उपचार चल रहा है। इनमें से 11 कांगड़ा, 6 चम्बा, 4 हमीरपुर, 2-2 सिरमौर तथा बिलासपुर और मंडी, ऊना एवं शिमला से 1-1 व्यक्ति हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख