Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : हरियाणा में शाम 6 बजे तक सभी दुकानें बंद करने का आदेश

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (19:05 IST)
चंडीगढ़। हाल के दिनों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद हरियाणा सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर राज्य में सभी दुकानों को शाम 6 बजे तक बंद करने और सभी गैर-जरूरी जमावड़ों पर पाबंदी लगाने को कहा है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पाबंदियां शुक्रवार से प्रभावी होंगी। विज ने ट्वीट किया, हरियाणा में कल से सभी दुकानें शाम छह बजे से बंद रहेंगी, सभी गैर-जरूरी जमावड़ों पर पाबंदी है और तय नियमों के तहत कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों को एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।

राज्य सरकार ने हाल ही में बंद जगहों पर होने वाले आयोजनों में अधिकतम 50 लोग और खुली जगह पर होने वाले आयोजन में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की सीमा तय की है। संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद करीब 10 दिन पहले हरियाणा सरकार ने राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित अकेली दुकानों को इससे छूट दी जा सकती है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला जिलों के उपायुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित दुकानों पर कड़ाई से लागू होगा।
ALSO READ: आखिर चीन कैसे बचा Coronavirus की दूसरी लहर से?
खट्टर ने दोहराया कि हरियाणा सरकार राज्य में लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वे निश्चिंत होकर अपना काम करें। हरियाणा में 21 अप्रैल को कोविड-19 के 9,623 नए मामले आए और संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो गई।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख