Hanuman Chalisa

शादी के जोड़ों के लिए खुशखबर, दुबई में Lockdown के दौरान ऑनलाइन 'निकाह सेवा' शुरू

Published: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (17:13 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के बीच ऑनलाइन शादी सेवा शुरू की गई है। इसके तहत जोड़े ऑनलाइन निकाह कर पाएंगे। साथ ही अन्य कागज़ी काम भी ऑनलाइन ही होगा।
 
यूएई में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े उपाय लागू हैं। इस बीमारी ने दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक, न्याय मंत्रालय ने रविवार को कहा कि शादी के लिए कागज़ी काम करने और मंजूरी लेना भी ऑनलाइन होगा, जिसके बाद नागरिक और निवासी काज़ी के साथ वीडियो लिंक से निकाह के लिए एक तारीख का चयन करेंगे।
 
इस प्रक्रिया में काज़ी, जोड़े और गवाहों की पहचान पुष्ट करेगा और फिर वैधीकरण के लिए एक विशेष अदालत को शादी का प्रमाण पत्र भेज देगा। जोड़े को एसएमएस के जरिए शादी के प्रमाण पत्र की पुष्टि प्राप्त होगी।

इससे पहले दुबई ने बुधावर को अगले आदेश तक सभी शादियों और तलाकों पर रोक लगा दी थी। यूएई में कोरोना वायरस के 3,700 मामले हैं और 20 लोगों की मौत हुई है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख