Daily Horoscope
✕

अमेरिका में Covid 19 से जान गंवाने वालों में एक तिहाई नर्सिंग होम के मरीज

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (12:58 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों में से एक तिहाई लोग नर्सिंग होम के रहने वाले हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बावजूद अमेरिका में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगे प्रतिबंधों में सोमवार को ढील दी गई।
 
अमेरिका के सभी गवर्नर के लिए तैयार की गई एक रिपोर्ट में कहा गया कि नर्सिंग होम (देखभाल केंद्रों) में रहने वाली करीब 26,000 लोगों की जान कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से गई है। इस आंकड़े के अधिक होने की आशंका भी बनी हुई है।
ALSO READ: अमेरिका ने ब्राजील को भेजी कोरोना की अप्रमाणित दवा
समाचार एजेंसी को प्राप्त इस रिपोर्ट की प्रति के अनुसार 'मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज सेंटर' तथा रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि देखभाल केंद्रों में करीब 60,000 कोरोना वायरस के मामले हैं। ये आंकड़े देश के 15,400 देखभाल केंद्रों में से 80 प्रतिशत से 24 मई तक मिली रिपोर्ट पर आधारित हैं।
 
सीडीसी के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड और सीएमएस प्रशासक सीमा वर्मा ने कहा कि आंकड़े और देशभर से मिली वास्तविक रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि वायरस की वजह से देखभाल केंद्रों की हालत खराब है। अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस से 1,04,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और करीब 18 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। इस बीच अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और ऐसे में भीड़ जुटने से संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख