dipawali
✕

इंदौर में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, CM ने कहा- जल्द काबू में आएंगे हालात

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (16:09 IST)
इंदौर। इंदौर में 41 वर्षीय पुरुष के सोमवार तड़के दम तोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शहर में हालात जल्द काबू में आ जाएंगे।
 
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की राजकुमार कॉलोनी में रहने वाले 41 वर्षीय पुरुष ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली।
 
उन्होंने बताया कि इस मरीज को 23 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मार्च आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि मरीज को निजी अस्पताल से रविवार शाम सरकारी क्षेत्र के एमआरटीबी चिकित्सालय भेज दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वह मधुमेह से भी पीड़ित था।
 
प्रशासन ने एमआरटीबी चिकित्सालय को विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित किया है।
सीएम बोले- हालात जल्द काबू में आएंगे : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार को कहा कि इन्दौर में हालात जल्द ही काबू में आ जाएंगे। चौहान ने कहा कि सरकार ने इन्दौर में स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं।
 
चौहान ने शहर के लोगों से अपील की कि वे स्वयं, अपने दोस्तों, परिजनों और बच्चों के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें और प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इन्दौर के लोगों का जागरूकता स्तर बहुत अधिक है। यह शहर लगातार तीन बार से देश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा लेता रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के, घर की लक्ष्मण रेखा पार नहीं करने के सुझाव पर अमल करने की लोगों से अपील की।  
 
मध्यप्रदेश में 47 हुई संख्या : मध्यप्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।
 
राज्य में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।
 
मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है जिनमें से दो उज्जैन के और दो इंदौर के बाशिंदे थे।

इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख