Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में Omicron की एंट्री की आशंका! दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव

Updated: सोमवार, 29 नवंबर 2021 (07:23 IST)
ठाणे। ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर दुनियाभर में दशहत है, वहीं महाराष्ट्र से एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। कोरोनावायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि शख्स कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं इसका पता जांच के बाद लगेगा। संक्रमित व्यक्ति के वेरिएंट की जांच के लिए नमूने भेज दिए गए हैं।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद वह दिल्ली से मुंबई गया, जहां उसकी कोरोना जांच की गई। इस जांच में पता चला कि वह कोरोना की चपेट में आ गया। हालांकि वेरिएंट की पहचान के लिए नमूने की जांच की जा रही है।
 
कोरोना संक्रमित शख्स के परिवार के लोगों की भी जांच की जा रही है। भारत में अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न का दर्जा दिया गया है। 
जारी की गई गाइडलाइन : कोरोनावायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएंट के खतरे की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। 
 
नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सूचना देनी होगी। गाइडलाइन में यह भी कहा गया कि यात्रा से पहले ही यात्री एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को अपलोड करेंगे।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख