ramcharitmanas
✕

पुलिस जवान के जज्बे को सलाम, Lockdown में 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (21:42 IST)
राजगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सड़क यातायात के सभी साधनों पर बैन लगा हुआ है। मध्यप्रदेश पुलिस के एक जवान ने जो मिसाल कायम की है, उसमें उनके जज्जे को सलाम करना बनता ही है। इस जवान ने 20 घंटे में 450 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय किया...
 
स्नातक की परीक्षा देने के लिए गए थे इटावा : इस वक्त पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। जानलेवा कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में जब सफर का कोई साधन नहीं मिला तो थाना पचोर में पोस्टेड 22 वर्षीय आरक्षक दिग्विजय शर्मा को अपने घर इटावा (उत्तर प्रदेश) से पैदल ही चल पड़े। असल में वे 16 मार्च को स्नातक की परीक्षा देने के लिए इटावा गए हुए थे।
 
रास्ते में कोई साधन नहीं मिला : लॉकडाउन की वजह से दिग्विजय को सफर के लिए कहीं कोई साधन नहीं मिला। कुछ जगह उन्हें मोटरसाइकिल से लिफ्ट जरूर मिली। इतना सब होने के बाद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पैदल चलते रहे ताकि मंजिल तक पहुंचा जा सके। यहां तक कि उनके पैरों में सूजन तक आ गई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार 28 मार्च के दिन विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए वे अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए।
 
राजगढ़ एसपी से मिली प्रशंसा : पचोर के थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव को जब दिग्विजय के पैदल आने की बात पता चली तो इससे उन्होंने राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। एसपी शर्मा ने दिग्विजय की कर्तव्यपरायणता की जमकर तारीफ की और इसे अनुकरणीय बताया। थाना प्रभारी ने दिग्विजय को पूरे स्टाफ के सामने सम्मानित किया।
 
20 घंटे तक पैदल चले : दिग्विजय ने बताया कि मैंने 25 मार्च की सुबह इटावा से पैदल यात्रा शुरू की। मैं अपनी यात्रा के दौरान लगभग 20 घंटे तक चला, जिसमें मैंने मोटरबाइकों पर लोगों से लिफ्ट ली और शनिवार रात राजगढ़ पहुंचा। मैंने बाद में अपने आने की सूचना अपने बॉस को दी।

यात्रा के दौरान उनके पास पूरे दिन खाने के लिए कुछ नहीं था, जब तक कि कुछ सामाजिक संगठनों ने उन्हें भोजन नहीं दिया। मेरे बॉस ने मुझे आराम करने के लिए लेकिन मैं जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन करूंगा। दिग्विजय 1 जून 2018 को मध्य प्रदेश पुलिस बल में शामिल हुए थे।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख