Govardhan puja
✕

Coronavirus : लॉकडाउन को देखते हुए NTA ने 7 परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाया

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (20:14 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन को देखते हुए कई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसी कड़ी में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई परीक्षाओं सहित ऑनलाइन आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद (एनसीएचएम) जेईई-2020 के फार्म अब 30 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।
 
इग्नू, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) प्रवेश परीक्षा 2020 पीएचडी और ओपन मैट (एमबीए) के लिए, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-2020 और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई) 2020 के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा।
 
सीएसआईआर- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर-नेट) जून 2020 के लिए 15 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
 
अप्रैल में होनी थी परीक्षाएं : जेईई (JEE) की परीक्षाएं 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को होने वाली थीं। इसके लिए 18 मार्च को सूचना जारी हुई थी। 
 
एनटीए द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्थिति का बाद में अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया जाएगा कि मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा की तिथि तय होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल के बाद स्थिति के अनुकूल होने पर जारी किए जाएंगे।
 
यहां से ले सकते हैं जानकारी : टेस्टिंग एजेंसी अपनी वेबसाइट पर छात्रों को समय-समय पर जानकारी देती रहेगी। एजेंसी के मुताबिक छात्र और अभिभावक वेबसाइट चेक करते रहें तथा टेलीफोन नंबर 8287471852, 8178359845, 9650173668, 9599676953 और 8882356803 पर भी संपर्क किया जा सकता है। (एजेंसियां)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख