dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, अब एयरपोर्ट पर होगी विदेश से आने वालों की कोरोनावायरस जांच

Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (15:34 IST)
नई दिल्ली। विदेश से आने वाले सभी यात्री अब उस हवाई अड्डे पर कोविड-19 की जांच करा सकेंगे, जहां उनकी उड़ान देश में उतरी है। पहले यह सुविधा सिर्फ उन यात्रियों के लिए थी जिन्हें घरेलू मार्ग पर आगे की यात्रा करनी थी।
 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मंगलवार को जारी ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि अब कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्री देश में उतरने के बाद हवाई अड्डे पर ही कोविड-19 जांच कराकर रिपोर्ट निगेटिव आने पर संस्थागत क्वारंटाइन से छूट प्राप्त कर सकता है। जिन यात्रियों ने उड़ान पकड़ने से अधिकतम 96 घंटे पहले जांच कराई हो और रिपोर्ट निगेटिव रही हो उन्हें पहले से ही संस्थागत क्वारंटाइन से छूट मिली हुई है।
ALSO READ: विश्व के 4 देशों अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको में कोरोना से 50 प्रतिशत मौतें, अमेरिका में सर्वाधिक प्रभावित
मंत्रालय के अद्यतन दिशा-निर्देश के अनुसार संस्थागत क्वारंटाइन से छूट मिलने के बावजूद स्थानीय राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप विदेश से आने वालों को घर में क्वारंटाइन रहना पड़ सकता है। सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निर्देश दिया गया है कि वे विदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का विकल्प दें। उन्हें अपने यहां आरटी-पीसीआर, ट्रूनैट या सीबीएनएएटी जांच की व्यवस्था करनी होगी।
 
जांच के लिए नमूने लेने के लिए बने सुविधा केंद्र पर यात्री का पासपोर्ट ले लिया जाएगा और जांच का परिणाम आने के बाद वापस किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर यात्री को आगे की यात्रा या हवाई अड्डे से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी जबकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित राज्य के नियमों के अनुसार संस्थागत क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख