sundarkand
✕

Coronavirus की उत्पत्ति के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं, WHO ने जारी की अध्‍ययन रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2022 (00:16 IST)
लंदन। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने में मदद के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा गठित विशेषज्ञ समूह ने कहा है कि इस बारे में और अध्ययन करने की जरूरत है। समूह ने कहा कि वायरस के प्रयोगशाला से लीक होने के सिद्धांत पर और अधिक विस्तृत रूप से अध्ययन किया जाना चाहिए।

विशेषज्ञ समूह का यह रुख महामारी की उत्पत्ति के बारे में डब्ल्यूएचओ के प्रारंभिक मूल्यांकन से अलग है। पिछले साल डब्ल्यूएचओ इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि इस बात की 'बहुत कम आशंका' है कि कोविड-19 एक प्रयोगशाला से मनुष्यों में फैला था।

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ समूह ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि महामारी की उत्पत्ति कैसे हुई यह समझाने के लिए मुख्य डेटा अब भी उपलब्ध नहीं है। वैज्ञानिकों ने कहा कि समूह सभी उचित परिकल्पनाओं के व्यापक परीक्षण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में उपलब्ध होने वाले सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों को अपने पास रखेगा।

समूह ने कहा कि चूंकि पहले भी प्रयोगशाला से बीमारियां फैलने के मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए इस सिद्धांत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख