biodatamaker
✕

Corona का डर, इंदौर में सड़क पर 100-500 के नोट फेंकने से सनसनी

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (13:42 IST)
इंदौर। शहर हीरानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोई अज्ञात व्यक्ति सड़क पर 500, 200 और 100 रुपए के नोट फेंक कर चला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा इलाके में मेनरोड पर अज्ञात व्यक्ति कार से 100, 200, 500 के 20-25 नोट फेंक कर चल गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, इस तरह की सूचना निगम अधिकारी के सेट पर प्रसारित हुई थी।
 
सूचना प्राप्त होने पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा इस घटना की जानकारी नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह के संज्ञान में लाई गई।
 
आयुक्त सिंह के निर्देश पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा उक्त घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस थाना को दी गई तथा उक्त क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
घटना के संदर्भ में सबको अलर्ट किया गया कि नोटों को सैनिटाइज किए बिना कोई भी छुए नहीं, हाथ नहीं लगाए। इसके बाद नोटों पर हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि देश कुछ अन्य स्थानों से भी इस तरह की खबरें आई थीं, कोई व्यक्ति नोट फेंक कर चला जाता है और यह नोट संक्रमित नहीं होते। हालांकि इस तरह की घटनाओं की बाद में पुष्टि नहीं हो पाई। इंदौर की घटना भी संयोग है या फिर लोगों में दहशत फैलाने की साजिश है, यह जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख