Hanuman Chalisa

ममता सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में नहीं होंगे 10वीं-12वीं के प्री-फाइनल एग्जाम

Published: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (23:51 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने अगले साल राज्य बोर्डों की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चयन परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
 
बनर्जी ने कैबिनेट की एक बैठक के बाद कहा कि इन छात्रों को माध्यमिक (कक्षा 10) और उच्च-माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षाओं में सीधे बैठने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 20,000 अभ्यर्थियों में से स्कूल शिक्षकों के 16,500 पदों की रिक्तियां भरने के लिए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपनी मंजूरी दे दी।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण छात्र स्कूल नहीं जा सके। शिक्षा विभाग ने निर्णय किया है कि 2021 में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को कोई परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें इन (दोनों) परीक्षाओं में बैठने की अनुमति होगी।
 
कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च से राज्य में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। हालांकि डिजिटल कक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन कई छात्र स्मार्टफोन या इंटरनेट सुविधा की सुविधा के अभाव में उसमें हिस्सा नहीं ले पाए हैं।
 
बनर्जी ने कहा कि हमने 20,000 सफल टीईटी परीक्षार्थियों में से 16,500 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। साक्षात्कार दिसंबर में शुरू होंगे और पूरी भर्ती प्रक्रिया जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। बाकी उम्मीदवारों की भर्ती बाद में चरणों में की जाएगी।
ALSO READ: कोरोना संकट के बीच Sputnik V वैक्‍सीन के थर्ड फेज के ट्रायल में सामने आया ये प्रभावी असर
उन्होंने कहा कि अगले टीईटी के लिए ऑफलाइन परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी जिसके लिए लगभग 2,50,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट ने कूच बिहार, जंगलमहल और दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की मांग और भावना को ध्यान में रखते हुए अगले साल 31 जनवरी तक राज्य पुलिस में तीन नई बटालियन गठित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि तीन बटालियनों में कुल 3,000 लोगों की भर्ती की जाएगी।
 
बनर्जी ने कहा कि कैबिनेट ने उत्तर बंगाल में बागडोगरा हवाई अड्डा प्राधिकारियों को 99 एकड़ जमीन सौंपने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
 
मुख्यमंत्री ने इससे पहले 30 सितंबर को बागडोगरा हवाई अड्डा प्राधिकारियों को 104 एकड़ जमीन उसके विस्तार, नवीनीकरण और उन्नयन के लिए सौंपी थी। बनर्जी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने बसों, टैक्सियों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने की अंतिम तिथि अगले साल 30 जून तक बढ़ाने का भी फैसला किया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख