biodatamaker
✕

तमिलनाडु में नहीं राहत, 9 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (20:16 IST)
चेन्नई, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को राज्य में जारी लॉकडाउन को बिना किसी अतिरिक्त ढील के 9 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु ने पिछले कुछ महीनों में गिरावट के बाद नए कोविड​​​-19 मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 1,859 नए मामलों के साथ यह संख्या 25,55,664 हो गई, जबकि इस दौरान महामारी से 28 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसके बाद इस घातक बीमारी से राज्य में मरनेवालों की कुल तादाद बढ़कर 34,023 पहुंच गई है।

तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देने पर रोक लगाने का फैसला किया है और इसके बजाय ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाई है। चेन्नई, कोयंबटूर, चेंगलपट्टू और कल्लाकुरुची जैसे जिलों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

तमिलनाडु को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान बिस्तरों और ऑक्सीजन की भयानक कमी का सामना करना पड़ा था। मौतें भी बढ़ गई थीं, जिससे कोयंबटूर जैसे जिलों में कोरोना मामलों की कम रिपोर्टिंग की शिकायत बढ़ गई थी।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख