सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, चेचक जितनी आसानी से फैल सकता है Corona का Delta Variant
- कोरोना के कारण ओलंपिक खत्म होने तक इकट्ठा हो जाएगा 5 लाख मिली लीटर थूक!
- Friendship Day 2021 : कॉलेज लाइफ ने सिखाया सच्चे दोस्त और खुद की पहचान करना
- CoronaVirus India Update : कोरोना ने फिर डराया, लगातार तीसरे दिन 40,000 से ज्यादा नए मामले
- फ्लोरिडा में वायरस के Delta स्वरूप का कहर, अस्पताल मरीजों से भरे
छोटे शहरों में Corona टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए CII ने किया सीरम से समझौता
नई दिल्ली। उद्योग मंडल सीआईआई ने शुक्रवार को कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 कोरोनावायरस (Coronavirus) रोकथाम टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए उसने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ एक समझौता किया है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट के साथ उसकी साझेदारी बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचने में मदद करेगी। सीआईआई अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने एक बयान में कहा, कुल मिलाकर श्रमिकों और उनके परिवारों का टीकाकरण सुनिश्चित करने में उद्योग एक जिम्मेदार भूमिका निभा रहा है।
हालांकि टीकाकरण अभियान के पैमाने और जरुरत को देखते हुए हम सरकार के प्रयासों में इजाफा कर सकते हैं।इस समझौते को लेकर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि यह आवश्यक है कि सभी टीकाकरण करने की दिशा में मिलकर काम करें।(भाषा)
