sundarkand

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन की संभावना को किया खारिज, कहा- ओमिक्रॉन की स्थिति पर नजर रख रहे

Updated: मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (00:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' के सामने आने से उपजी स्थिति की करीब से निगरानी कर रही है। मंत्री ने साथ में शहर में लॉकडाउन लगाने की संभावना को भी खारिज किया है।

ALSO READ: केजरीवाल ने किया दिल्लीवासियों को आश्वस्त, ओमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं
 
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जैन ने कहा कि सरकार ने पहले ही एक 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' तैयार कर लिया है और इसे तब लागू किया जाएगा, जब मामले और संक्रमण दर में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 'ओमिक्रॉन' स्वरूप से प्रभावित देशों से आ रहे सभी लोगों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वायरस का यह स्वरूप 'डेल्टा' स्वरूप से अधिक तेजी फैलता है।

ALSO READ: ओमिक्रॉन से जंग में क्या जरूरी है यात्राओं पर प्रतिबंध, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
 
मंत्री ने कहा कि 12 मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के वास्ते लिए गए हैं जिनमें से सिर्फ 1 में ओमिक्रॉन स्वरूप का संक्रमण मिला है और 5 अन्य नमूनों की रिपोर्ट अगले 2-3 दिन में आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में जैन ने कहा है कि फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। मंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की 93 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविडरोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है जबकि करीब 60 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

अगला लेख