sawan somwar

दिल्ली में Lockdown नहीं, व्यस्त इलाकों में लगेंगी पाबंदियां

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (13:14 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है यहां लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगेगा, लेकिन व्यस्त इलाकों में पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने लॉकडाउन से इंकार किया है।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ व्यस्त इलाकों में स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाई जाएंगी।
 
जैन ने कहा कि छठ पूजा के दौरान काफी भीड़ होगी और ऐसे में संक्रमण फैल सकता है। इसलिए पाबंदियों की जरूरत तो है, लेकिन लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। दरअसल, जैन का बयान उस संदर्भ में आया है, जिसमें मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रस्ताव भेजकर केन्द्र सरकार से उन बाजार क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा था जो कि कोरोना के हॉटस्पॉट बन सकते हैं।

सिसोदिया ने कहा- लॉकडाउन समाधान नहीं : दूसरी ओर, दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्‍वीट कर कहा है कि दिल्ली सरकार का लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन समाधान नहीं है। चिकित्सा प्रणाली को अच्छी तरह से प्रबंधित करके ही इस महामारी से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
 
 
राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस के मामलों में अचानक से इजाफा देखा गया है। उस दिन पहली बार संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5000 से अधिक हो गई और 11 नवंबर को रोजाना के मामलों की संख्या 8000 के पार चली गई।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख