biodatamaker

प्लाज्मा थेरेपी Corona के इलाज के लिए अप्रूव नहीं,स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान,मरीज की जान को भी खतरा

सिर्फ रिसर्च, ट्रायल के लिए है प्लाज्मा थेरेपी

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (17:20 IST)
प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना के इलाज के दावे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने संयुक्त सचिव लव अग्रवाल साफ कहा कि कोविड 19 के लिए देश में क्या दुनिया में भी कोई अप्रूव थेरेपी नहीं है। प्लाज्मा थेरेपी अभी भी एक्सपेरिमेंट के स्टेज पर है और इसका कोई भी एविडेंस नहीं है कि इसको ट्रीटमेंट के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि ICMR  भी अभी प्लाज्मा थेरेपी पर स्टडी कर रहा है और जब तक ICMR  अपनी स्टडी को पूरा नहीं कर लें तक तक प्लाज्मा थेरेपी को सिर्फ रिसर्च और ट्रायल के लिए उपयोग करे।  
 
संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने साफ कहा कि प्लाज्मा थेरेपी का अगर सही तरीके से और  गाइडलाइंस के अनुसार उपयोग नहीं करते है तो मरीज की जान को खतरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभी प्लाज्मा थेरेपी को लेकर सिर्फ ट्रायल चल रहा है और अभी इसको लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर किसी भी तरह का दावा करना गलत है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर ICMR  पहले ही अपनी गाइडलाइन जारी कर चुका है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना को लेकर नियमित प्रेस क्रांफ्रेंस में प्लाजाम थेरेपी को लेकर पूरी स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर किसी भी प्रकार का दावा करना गलत है। अभी प्लाज्मा थेरेपी सिर्फ रिसर्च और ट्रायल के लिए है।
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख