dharma sangrah
✕

टीके की दोनों डोज के बावजूद असम में नहीं मिलेगी एंट्री, इस नियम का करना होगा पालन

Updated: रविवार, 18 जुलाई 2021 (18:00 IST)
गुवाहाटी, असम सरकार ने राज्य में प्रवेश के लिए जांच प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। इसके तहत, टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए भी असम में प्रवेश के लिए कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य होगा।

एक अधि‍कारी ने जानकारी दी कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से पांच फीसदी ऐसे थे, जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके थे, ऐसे में एक बार फिर असम में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य की गई है।

इससे पहले असम सरकार ने 25 जून 2021 के अपने उस फैसले को 15 जुलाई को वापस ले लिया, जिसमें कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुके हवाई एवं रेल यात्रियों को अनिवार्य कोविड-19 जांच से छूट प्रदान की गई थी।
असम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएस) के निदेशक डॉ लक्ष्मण एस ने कहा, ' टीके की दोनों खुराक ले चुके कुछ लोग भी वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे लोगों में बीमारी के गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते वे संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकते हैं।'

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से पांच फीसदी ऐसे लोग हैं जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख