suvichar
✕

इंदौर के लिए खुशखबर, सोमवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं, 18 नए मामले सामने आए

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (00:49 IST)
इंदौर, एक भी मौत नहीं, 18 नए मामले, कुल कोरोना संक्रमित 915, कुल मौतें 52, डॉ. प्रवीण जड़िया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में सोमवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। सोमवार को शहर में घातक कोरोना वायरस से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और मौतों का आंकड़ा 52 पर सीमित रहा। हालांकि कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मामले सामने आए हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने रात 11 बजे जो मेडिकल बुलेटिन जारी किया है, उसके मुताबिक सोमवार को इंदौर में 18 कोरोना पाजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 915 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि शहर में सोमवार को कोई बुरी खबर नहीं मिली। साथ ही साथ किसी भी अस्पताल से कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जब से यह महामारी शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक कुल 71 कोरोना पाजिटिव मरीज अच्छे उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अभी भी 792 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख