suvichar

नीतीश कुमार की केंद्र से अपील, कोविड टीकों का नया स्टॉक उपलब्ध कराएं

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (16:20 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र से कोविड टीकों का नया स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। पटना में आयोजित एक समारोह के बाद देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना के शुरू होने से लेकर आज तक की दैनिक रिपोर्ट मेरे पास है। पूरे 3 साल की रिपोर्ट मेरे पास है।
 
कोरोना को लेकर प्रतिदिन मेरे पास रिपोर्ट आती है। अभी पूरे देश में कोरोना की जितनी जांच हो रही है, उसकी एक तिहाई जांच बिहार में हो रही हैं। देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसतन 6 लाख जांच हो रही हैं जबकि बिहार में यह 8 लाख से ज्यादा है। कोरोना के मामले घटें या बढ़ें, बिहार में कोरोना की जांच निरंतर होती रहती है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार में कोविड-19 टीकाकरण भी कराया जा रहा है। राज्य में कोविड-19 रोधी टीके खत्म हो गए हैं। इसको लेकर भारत सरकार से मांग की गई है। अभी पटना समेत 4-5 जिलों में कोरोना के कुछ मामले सामने आए हैं। इसको लेकर बिहार में शुरू से लोग सतर्क हैं।
 
बिहार में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों से हमें कोई मतलब नहीं है। बिहार में आपस में लोगों के बीच कोई विवाद नहीं हो, इसको लेकर हमने शुरू से काम किया है। एक-दो जगहों पर आपस में झगड़ा होने पर तुरंत उस पर काबू किया गया। यहां पर एक-एक चीज पर ध्यान दिया जाता रहा है। बिहार में यह सब नहीं होता था। आजकल जो कुछ हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। यह सब किसने किया पता चल जाएगा। गड़बड़ करने वालों को पकड़ा जा रहा है।
 
नीतीश ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे को भी यहीं पर गिरफ्तार किया गया था। हम किसी को भी नहीं छोड़ते हैं। आजकल कुछ लोग ऐसे ही कुछ-कुछ बोलते रहते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

अगला लेख