Hanuman Chalisa

Corona से जंग, केन्द्र सरकार के राहत पैकेज की 10 बड़ी बातें...

गुरुवार, 26 मार्च 2020 (13:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मामलों के बीच केन्द्र की नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने गुरुवार को 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। 
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन को 48 घंटे का समय हो चुका है। उन्होंने कहा कि गरीबों और ‍दिहाड़ी मजदूरों को खाना पहुंचाना जरूरी है। इसी के तहत गरीबों को अन्न और धन की राहत प्रदान की जाएगी। सीतारमण ने कहा कि अगले तीन माह तक गरीबों को 5 किलो अतिरिक्त फ्री राशन उपलब्ध कराया जाएगा। 

  • कोरोना वायरस के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा। 
  • आशा कर्मियों, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 50 लाख का बीमा। 
  • 15000 तक मासिक वेतन वालों के ईपीएफओ में अंशदान अगले तीन महीने तक सरकार करेगी।
  • संगठित क्षेत्र के कामगारों को 3 महीने के वेतन या उससे कम राशि ईपीएफओ से निकासी के लिए कानून में संशोधन होगा।
  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 3 महीने तक निशुल्क गैस सिलेंडर मिलेगा। इसका 8.3 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा।
  • 20 करोड़ महिला जन-धन खाताधारकों को अगले तीन महीने तक 500-500 रुपए दिए जाएंगे।
  • मनरेगा मानदेय में 20 रुपए की बढ़ोतरी। अब 182 के स्थान पर 202 रुपए मिलेंगे। इससे पांच करोड़ परिवार को लाभ होगा।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को अगले 3 महीने में 5 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा एक किलो दाल भी मिलेगी।
  • सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8.69 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में 2-2 हजार रुपए का अग्रिम भुगतान करेगी।
  • वित्त मंत्री ने तीन करोड़ गरीब वृद्धों, गरीब विधवाओं तथा गरीब दिव्यांगों को एक-एक हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 40 में से 38 कमरे अवैध

रथयात्रा विशेष : जब नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया था अहमदाबाद रथयात्रा का इतिहास, आज भी निभाते हैं यह नियम

अगला लेख