Daily Horoscope

Omicron के बढ़ते मामले के बीच दिल्ली में फिर लगेगा 'नाइट कर्फ्यू'

Updated: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (21:24 IST)
देश में तेजी से पैर पसार रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामले के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी सोमवार से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

खबरों के अनुसार, कोरोनावायरस के मामलों में तेजी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना के 290 नए मामले सामने आए और इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 0.55 फीसदी पर है। दिल्ली में 10 जून के बाद से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले से सख्ती से निपटा जा रहा है।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 290 नए मामले सामने आए, जो 10 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। इसके अलावा एक रोगी की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

10 जून को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 305 और मौत के 44 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,43,352 जबकि मृतकों की तादाद 25,105 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,103 है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में भी दोबारा रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख