sundarkand
✕

एमपी में Night Curfew,लगते ही सोशल मीडिया पर छाए मीम्स, यूजर्स कहने लगे ‘अब ई गोला मा नहीं रहना’

Updated: शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (17:10 IST)
मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। आदेश के मुताबिक, राज्य में हर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा होगा। यही समय एमपी में भी रहेगा।

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे की वजह से अलग-अलग राज्यों से नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की खबर आ रही है।

मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स शेयर करन शुरु कर दिए हैं। ट्विटर पर हैशटैग #nightcurfew ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स लगातार फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। हर किसी का यही सवाल है कि आखिर इस नाइट कर्फ्यू को लगाने का मतलब ही क्या है? लोगों का कहना है कि, क्या कोरोना सिर्फ में रात में ही होता है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। आदेश के मुताबिक, राज्य में हर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा होगा। वहीं, शादियों में 200 लोगों के शामिल होने की ही इजाजत रहेगी।

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार से एहतियात के तौर प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख